टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल: दिल्ली में AAP को 44 सीटें, जानें बीजेपी को कितनी सीटें

By पल्लवी कुमारी | Published: February 8, 2020 07:05 PM2020-02-08T19:05:16+5:302020-02-08T19:05:16+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

TIMES NOW Ipsos exit poll app will win 44 seat bjp 26 need to know | टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल: दिल्ली में AAP को 44 सीटें, जानें बीजेपी को कितनी सीटें

टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल: दिल्ली में AAP को 44 सीटें, जानें बीजेपी को कितनी सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए वोटिंग के बाद अब तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने लगे हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही मीडिया को निर्देश दे दिए थे कि एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे के बाद ही दिखाए जाएं। टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP को 44 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 26 सीट जीतेने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को जीरो सीट मिलते दिख रही है। टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक आप पार्टी फिर से सरकार बना सकती है। 

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में साढे़ छह बजे तक हुआ 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम छह बजे तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर बताया कि शाम छह बजे तक 54.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।
 

Web Title: TIMES NOW Ipsos exit poll app will win 44 seat bjp 26 need to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे