महाराष्ट्र: चंद्रपुर के चिमुर वन खंड में बाघिन और उसके दो बच्चों के मिले शव
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2019 12:19 PM2019-07-08T12:19:24+5:302019-07-08T12:19:24+5:30
इससे पहले देहरादून में इलाके में वर्चस्व को लेकर एक अन्य बाघ के साथ हुई लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गयी थी। वहीं, जयपुर के सरिस्का में बाघ की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमुर वन खंड में एक बाघिन और उसके दो बच्चों के शव पाए गए हैं। हालांकि इनकी मौत कैसे हुई है, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि आए दिन देश भर से बाघों के मरने की खबरें आती रहती है।
इससे पहले देहरादून में इलाके में वर्चस्व को लेकर एक अन्य बाघ के साथ हुई लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गयी थी। वहीं, जयपुर के सरिस्का में बाघ की मौत हो गई थी। जिसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघ (एसटी-16) की मौत की उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच के आदेश दिए था।
Maharashtra: Tigress and her two cubs found dead in Chimur Forest area of Chandrapur. pic.twitter.com/x7Lzz53O1u
— ANI (@ANI) July 8, 2019
इसे दो माह पहले ही रणथम्भौर राष्ट्रीय पार्क से सरिस्का में स्थानांतरित किया गया था। इसकी उम्र सात से आठ साल थी। वन अधिकारियों ने कहा कि बाघ घायल था, इसलिए उसे ‘ट्रेंक्यूलाइज’ (बेहोश) कर उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वह लगभग दो किलोमीटर चला और गिर गया।