लाइव न्यूज़ :

पंजाब के गुरदासपुर जिले से टिफिन बम एवं चार हथगोले बरामद, सीमाई जिलों में हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर पंजाब के दीनानगर से एक किलो आरडीएक्स बरामद किये जाने के दो दिन बाद पुलिस ने प्रदेश के गुरदासपुर में एक टिफिन बम एवं चार हथगोले बरामद किए । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में पाकिस्तान के आईएसआई द्वारा प्रायोजित दो आतंकवादी मॉड्यूल का गुरदासपुर में भंडाफोड़ किया गया था ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के सलेमपुर अरैयां गांव के पास टी-प्वाइंट पर जांच के दौरान गुरदासपुर सदर थाना प्रभारी को सड़क किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरी मिली । सहोता ने कहा कि जांच करने पर उन्हें हथगोले और एक टिफिन बम मिला ।

सहोता ने कहा कि सीमावर्ती जिले से आरडीएक्स, हथगोले और पिस्तौल की हालिया बरामदगी को ध्यान में रखते हुए, राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में थानेदारों द्वारा पूरे जिले में ‘नाका’ लगाये गये हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस, खासकर सीमावर्ती जिला पुलिस बल हाई अलर्ट पर हैं और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के निर्देश पर रात में ड्यूटी के दौरान अभियान चलाया जा रहा है ।

उन्होंने एक बयान में कहा कि एडीजीपी रैंक के कई अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों में विशेष रूप से निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए