लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा-पंजाब में छोटे मझोले नए उद्यमों को मंजूरियों के लिए तीन वर्ष की छूट

By भाषा | Updated: December 7, 2019 05:48 IST

पंजाब दो लाख से अधिक पंजीकृत एमएसएमई है, जो प्रदेश में औद्योगिक रीढ़ का काम करते हैं। इनमें ऑटो कलपुर्जे, कृषि में उपयोग होने वाले तत्व, साइकिल, साइकिल के कल पुर्जे, होजरी, हैंड टूल्स आदि क्षेत्र के उद्यम शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि तीन साल के लिए आपको मंजूरियां लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप कल एक संयंत्र लगाना है, तो आप उसे लगाएं और तीन साल में मंजूरी प्राप्त करें।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को पंजाब में उद्यम का अधिकार कानून, 2019 के तहत तीन वर्ष तक कुछ निश्चित मंजूरियों के लिए पूछताछ नहीं की जाएगी।   

यहां प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए अमरिंदर ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि तीन साल के लिए आपको मंजूरियां लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप कल एक संयंत्र लगाना है, तो आप उसे लगाएं और तीन साल में मंजूरी प्राप्त करें। कोई भी आपसे कुछ नहीं मांगेगा।’’

राज्य मंत्रिमंडल ने दो दिसंबर को स्व-घोषणा के प्रावधान की शुरुआत करते हुए, पंजाब उद्यम का अधिकार कानून 2019 और पंजाब व्यापार अधिकार नियम 2019 लाने का फैसला किया था, ताकि राज्य में एमएसएमई के लिए कुछ अनुमोदन और निरीक्षणों की आवश्यकता को कम करके नियामक अनुपालन बोझ को कम किया जा सके।

इस बीच, पंजाब निवेश संवर्धन ब्यूरो के सीईओ रजत अग्रवाल ने कहा कि पंजाब व्यवसाय अधिकार कानून 2019 के तहत एक उद्योगपति पहले एक एमएसएमई इकाई स्थापित कर सकता है और दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकरण, भूमि उपयोग बदलने, भवन योजना अनुमोदन, आग्निशमन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसी अनुमति के लिए तीन वर्षो के बाद आवेदन कर सकता है। पंजाब दो लाख से अधिक पंजीकृत एमएसएमई है, जो प्रदेश में औद्योगिक रीढ़ का काम करते हैं। इनमें ऑटो कलपुर्जे, कृषि में उपयोग होने वाले तत्व, साइकिल, साइकिल के कल पुर्जे, होजरी, हैंड टूल्स आदि क्षेत्र के उद्यम शामिल हैं। 

टॅग्स :अमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतPatiala Lok Sabha Seat 2024: 'बीजेपी के साथ नई पारी बेहतर होगी', पटियाला सीट पर आप के बलबीर सिंह से होगी परनीत कौर की टक्कर!

भारतLok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस का हाथ छोड़ परनीत कौर ने थाम लिया कमल का फूल', पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

भारतजन सुराज यात्राः छह मुख्यमंत्री उठा रहे हैं खर्च, प्रशांत किशोर ने कहा- क्राउड फंडिंग का बड़ा प्लेटफार्म तैयार करेंगे, बिहार की राजनीति में बदलाव लाएंगे

भारतCapt Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं