आश्रय गृह की तीन महिलाओं ने कर्मचारियों पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए

By भाषा | Published: January 21, 2021 12:59 AM2021-01-21T00:59:01+5:302021-01-21T00:59:01+5:30

Three women at the shelter home accuse the employees of physical, mental harassment | आश्रय गृह की तीन महिलाओं ने कर्मचारियों पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए

आश्रय गृह की तीन महिलाओं ने कर्मचारियों पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए

बिलासपुर, 20 जनवरी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आश्रय स्थल की तीन महिलाओं ने इसके कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं को हाल ही में नारी निकेतन से स्थानांतरित किया गया था।

हालांकि आश्रय स्थल के संचालक ने आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस ने कहा है कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और महिलाओं के बयान को बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक और सरकारी अधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल को बंद कर दिया गया है और यहां रहने वाली महिलाओं को उनके घरों में या अन्य सरकारी आश्रय स्थलों में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three women at the shelter home accuse the employees of physical, mental harassment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे