नियंत्रण रेखा पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर के तीन लोग गिरफ्तार
By भाषा | Published: August 19, 2021 01:15 AM2021-08-19T01:15:28+5:302021-08-19T01:15:28+5:30
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के तीन लोगों को सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने पर बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनके साथ एक चौथा व्यक्ति और था जोकि फरार होने में सफल रहा। इससे पहले, अधिकारियों ने चार लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि चक्कन दा बाग इलाके में नियंत्रण रेखा पार करने पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिये ले जाया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।