लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की सख्या 20,578 हुई
By भाषा | Published: September 5, 2021 01:31 PM2021-09-05T13:31:01+5:302021-09-05T13:31:01+5:30
लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,578 हो गई। वहीं 13 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 59 हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी नए मामले लेह जिले से सामने आए हैं। अब तक संक्रमण से केंद्रशासित प्रदेश में 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अब तक 20,312 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां 59 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 47 लेह से हैं और 12 करगिल से हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।