लाइव न्यूज़ :

पेड़ों पर एक ही परिवार के तीन सदस्य फांसी से लटके पाये गये, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:25 IST

Open in App

गुजरात में नवसारी जिले के सुदूर गांव में एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर के समीप दो पेड़ों पर फांसी पर लटके पाये गये । पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। वंसदा थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार सुबह को वंसदा तालुका के मोलाअंबा गांव में ‘मानसिक रूप से परेशान’ 31 वर्षीय योगेश धताल, उसके पिता जतारभाई धताल (58) और मां मानिकबेन धताल (56) अपने घर के समीप आम के दो पेड़ों पर फांसी पर लटके पाये गये। उन्होंने बताया कि पुलिस को उस पहाड़ी गांव में पहुंचने में कई घंटे लग गये क्योंकि वहां वाहन जाने का कोई मार्ग नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि तीनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उपनिरीक्षक पी वी वासव ने कहा, ‘‘ उस व्यक्ति (योगेश) की बहन भी उसी गांव में अपने पति के साथ रहती है और सबसे पहले उसी ने तीनों शव देखे। उसने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था और किसी बीमारी से उबरने के बाद पिछले दो सालों में वह आत्महत्या करने का तीन बार प्रयास कर चुका था। ’’ वासव ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि इस व्यक्ति के माता-पिता अपने बेटे को शव देखकर स्तब्ध रह गये और फिर उन्होंने एक पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगा दी जिसके समीप के एक अन्य पेड़ पर उसने (योगेश ने) अपनी जान दे दी थी।’’ अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए वंसदा के एक अस्पताल में ले जाये गये और डॉक्टरों ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला जान पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी