उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छत ढहने से तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल
By भाषा | Published: July 30, 2021 09:12 AM2021-07-30T09:12:27+5:302021-07-30T09:12:27+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई। भारी बारिश के कारण छत ढह गई थी, जिससे सात लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर जुबैदा (35), मीना (65) और अलीशा (12) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इम्तियाज़ (45), सायरा (40), नगमा (21) और परवेज का इलाज चल रहा है, इन्हें गंभीर चोटे आई हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।