लाइव न्यूज़ :

बस के ट्रक से टकरा जाने से एक मासूम बच्चे समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:44 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर में बिजौली गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग- दो पर रोडवेज की एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना एक साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देहात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार की रात उस समय हुई जब कानपुर से आगरा जा रही बस चालक के सो जाने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस जा टकराई। उन्‍होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान आदित्य (1), निरुपत (42) और एक अज्ञात महिला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में चालीस यात्री सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष