लाइव न्यूज़ :

मंत्री के लेटर हेड का दुरुपयोग करने के आरोप में जल निगम के तीन अभियंताओं पर मुकदमा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:54 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश की पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर कथित तौर पर तबादले की साजिश रचने के आरोप में जल निगम के तीन अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बहराइच सदर सीट से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके मंत्री रहने के समय के लेटर पैड पर जल निगम में तैनात आजमगढ़ व बलिया के अभियंता अभिषेक वर्मा, मनोज कुमार और अनुभव गुप्ता के तबादले के लिए पिछले जुलाई माह में मुख्यमंत्री, जल निगम के प्रबंध निदेशक तथा संबंधित अधिकारियों को सिफारिशी पत्र लिखे गये थे। अनुपमा ने कहा कि पत्र पर जो तारीख लिखी गई है, उस वक्त वह मंत्री नहीं थीं। उन्होंने ऐसी कोई सिफारिश नहीं की, ना ही पत्र पर उनके दस्तखत हैं। इस जालसाजी की जानकारी मिलते ही उन्होंने बुधवार को जल निगम के तीनों अभियंताओं के खिलाफ अपनी निजी सचिव के माध्यम से बहराइच जिले की देहात कोतवाली में धोखाधड़ी व सुसंगत धाराओं में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि वर्ष 2017 में योगी सरकार की मंत्री बनाई गयी बहराइच की भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल ने 2019 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीफिल्मी दुनिया में आज दो बड़े झटके, मनोज कुमार के बाद रविकुमार का निधन

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Dies: शोक में डूबा बालीवुड, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने किया याद

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Passes Away: कब होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार? एक्टर के बेटे ने दी डिटेल

भारतRIP Manoj Kumar: मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, अभिनेता को याद कर हुए भावुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम