लाइव न्यूज़ :

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने गृहमंत्री अमित शाह को कहा, जेल जाने वालों को मुझसे सवाल नहीं करना चाहिए

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:39 IST

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक वजूद खो बैठेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा, ‘‘जो महीनों जेल में बिता चुके हैं वे पूछ रहे हैं कि मैंने क्या किया है...। केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर मैंने किसानों की कर्जमाफी के लिये 75,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निंदा करते हुए कहा कि जो जेल जा चुके हैं उन्हें उनकी (पवार की) उपलब्धियों के बारे में सवाल नहीं उठाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष शाह को 2010 में सीबीआई ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि, बाद में उन्हें मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया था।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख ने यहां कहा, ‘‘शरद पवार ने क्या किया है, इसे लेकर उनकी पार्टी (भाजपा) से एक नेता सवाल कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बात कहना चाहूंगा कि शरद पवार कभी जेल नहीं गया है, चाहे उसने जो भी अच्छी या बुरी चीज की हो।’’ पवार ने कहा, ‘‘जो महीनों जेल में बिता चुके हैं वे पूछ रहे हैं कि मैंने क्या किया है...।केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर मैंने किसानों की कर्जमाफी के लिये 75,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।’’ इस महीने यहां एक रैली में शाह ने पवार पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा था कि महाराष्ट्र के लिये उनका क्या योगदान है। पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक वजूद खो बैठेंगे।’’राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा या शिवसेना में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सोलापुर जिले के लोग गौरवशाली हैं। जो नेता सत्ता के लिये अपने आत्मसम्मान को ताक पर रखते हैं उन्हें यहां की जनता उनकी जगह दिखा देती है। जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे इतिहास बन जायेंगे।’’

टॅग्स :शरद पवारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया