लाइव न्यूज़ :

युवक ने तीन साल की बेटी को कमरे से बाहर फेंका, मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:13 IST

Open in App

एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बीच तीन साल की बेटी को छीनकर कमरे से बाहर फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में एक मामला अलवर जिले के बहरोड़ थाने में दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, मोनिका यादव ने अपने पति प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि घूंघट नहीं निकालने को लेकर पति प्रदीप ने उसके साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान प्रदीप ने तीन साल की बेटी को उससे छीनकर बाहर फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई।शिकायत के अनुसार, परिवार वालों ने बाद में बच्ची का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। मोनिका बुधवार को अपने अभिभावकों के साथ पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया।पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी हमेशा अपनी पत्नी को घूंघट निकालने को कहता था। इसको लेकर मंगलवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान यह घटना हुई।बहरोड़ के थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश के अनुसार, आरोपी फरार है और उसे तथा बच्ची के अंतिम संस्कार में शामिल रहे अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए