लाइव न्यूज़ :

विश्व योग के लाभों को महसूस कर रहा, इसकी क्षमता को एकीकृत कर रहा है : मोदी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व योग के ‘‘लाभों को महसूस कर रहा है और इसकी क्षमता को एकीकृत कर रहा है।’’

मोदी ने ये टिप्पणियां योग से भूटान के प्रधानमंत्री के सतत लगाव और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके समर्थन पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहीं।

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्‍शेरिंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और कहा कि योग दिवस स्वास्थ्य के महत्व को फिर से रेखांकित करता है और तनाव के समय ‘‘हमारी भावना को’’ फिर से उमंग से भर देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे याद दिलाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुनून ने इस प्राचीन परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया।’’

मोदी ने इसके जवाब में कहा, ‘‘विश्व योग के लाभों को महसूस कर रहा है और इसकी क्षमता को एकीकृत कर रहा है। मैं योग के प्रति सतत जुनून और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति समर्थन के लिए भूटान के प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि योग सदैव लोगों को जोड़ता आया है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए उन्हें प्रेरित करता रहा है।

मोदी ने यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक पोस्ट का संदर्भ देते हुए कही जिसमें उन्होंने अनेक देशों में योग करते लोगों की झलकियां साझा की थीं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पूरे विश्व में भारतीय दूतावासों ने बड़ी उमंग के साथ योग दिवस मनाया। विश्वभर में योग सत्रों में अनेक लोग शामिल हुए।’’

मोदी ने कुछ अन्य ट्वीट का भी जवाब दिया जिनमें लोगों ने सोमवार को अपने परिवार और मित्रों के साथ योग करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?