साल 2023 में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मिलेंगी 120 दिनों की छुट्टियां, यूपी सरकार का अवकाश कैलेंडर जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2022 04:38 PM2022-12-12T16:38:30+5:302022-12-12T16:38:30+5:30

साल 2023 में यूपी स्कूल में छुट्टियों का खास अपडेट जारी किया गया है। यूपी के स्कूलों में सिर्फ 245 दिन ही होगी पढ़ाई।

The UP government has updated the list of public holidays for the new year 2023,120 days holiday will be available in the schools of Uttar Pradesh | साल 2023 में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मिलेंगी 120 दिनों की छुट्टियां, यूपी सरकार का अवकाश कैलेंडर जारी

साल 2023 में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मिलेंगी 120 दिनों की छुट्टियां, यूपी सरकार का अवकाश कैलेंडर जारी

Highlightsयूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर।नए साल में पड़ने वाली छुट्टियों की यूपी सरकार ने जारी की सूची।साल 2023 में बच्चों को मिलेंगी 120 दिन की छुट्टियां।

लखनऊ: यूपी में पढ़ रहे छात्रा-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है, यूपी सरकार ने छुट्टियों की एक सूची  जारी कर दी है। इस सूची से अब बच्चे जान पाएंगे कि नए साल में उनकी छुट्टी कब-कब हैं। जारी सूची के मुताबिक, माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। नए साल में स्कूलों में 229 दिन पढ़ाई होगी और रविवार त्यौहारों को मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह छुट्टियां उत्तर प्रदेश के स्कूल गर्मी और ठंड में पड़ने वाली छुट्टियों के अलावा घोषित की गई है। छात्र-छात्राएं इस सूची को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक अगले साल कुल 25 सार्वजनिक छुट्टियां और 24 निर्बंधित  छुट्टियां घोषित की गई हैं। इन  छुट्टियों में 53 रविवार भी शामिल हैं। सबसे अधिक 11-11 छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर 2023 में रहेंगी।

नए साल 2023 की सार्वजनिक अवकाश की सूची

तारीख ---त्योहारों के नाम

26 जनवरी ---गणतंत्र दिवस
05 फरवरी ---  मो हजरत अली जन्म दिवस
18 फरवरी ---   महाशिवरात्रि
07 मार्च---होलिका दहन
08 मार्च---होली
30 मार्च ---राम नवमी
04 अप्रैल ---महावीर जयंती
07 अप्रैल ---गुड फ्राइडे
14 अप्रैल --- डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
22 अप्रैल ---ईद उल फितर
05 मई--- बुद्ध पूर्णिमा
29 जून---ईदुज्जुहा (बकरीद)
29 जुलाई ---मोहर्रम
15 अगस्त ---स्वतंत्रता दिवस
31 अगस्त --- रक्षाबंधन
07 सितम्बर ---जन्माष्टमी
28 सितम्बर ---बारावफात
02 अक्टूबर ---गांधी जयंती
23 अक्टूबर ---महानवमी
24 अक्टूबर ---दशहरा / विजयादशमी
12 नवंबर ---दीपावली
13 नवंबर ---गोवर्धन पूजा
15 नवंबर ---भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
27 नवंबर---गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर---क्रिसमस डे

बता दें एमपी बोर्ड, आईसीएसई, पंजाब बोर्ड, सहित कई बोर्ड ने परिक्षाओं  की डेटशीट जारी कर दी है। वहीं सीबीएसई बोर्ड ने डेटशीट तो जारी नहीं की है लेकिन एग्जाम को लेकर तारीख घोषित कर दी है। 15 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो रही है। वहीं यूपी बोर्ड भी परिक्षाओं की जल्द तारीख घोषित कर देगा । 

Web Title: The UP government has updated the list of public holidays for the new year 2023,120 days holiday will be available in the schools of Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे