ढाई साल पहले लापता हुआ किशोर टेलीविजन कार्यक्रम की मदद से अपने परिवार से मिला

By भाषा | Published: September 18, 2019 02:12 PM2019-09-18T14:12:04+5:302019-09-18T14:12:04+5:30

होनी को कौन टाल सकता है। कोलकाता में एक लड़का 2017 में खेत से लापता हो गया था। भगवान की कृपा से फिर से परिवार को मिल गया है। एक टेलीविजन कार्यक्रम के बाद यह लड़का मिल गया है।

The teenager, who went missing two and a half years ago, met his family with the help of television program | ढाई साल पहले लापता हुआ किशोर टेलीविजन कार्यक्रम की मदद से अपने परिवार से मिला

पिछले वर्ष नादिया जिला प्रशासन को वह करीमपुर में मिला था।

Highlightsअपने बेटे को पहचानते ही लड़के के पिता कार्तिक शॉ ने तत्काल पुलिस से संपर्क साधा।लड़का 10 फरवरी 2017 को उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास के निकट एक खेत से लापता हो गया था।

ढाई साल पहले लापता हुआ किशोर एक टेलीविजन कार्यक्रम की मदद से अपने परिवार से मिल पाया। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 13 वर्षीय लड़के का परिवार ‘दूरदर्शन कोलकाता’ पर समाचार बुलेटिन देख रहा था जिसमें पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मानसिक रूप से कमजोर लोगों के एक आश्रय गृह में रहने वालों के बीच उन्होंने अपने बेटे को देखा।

अपने बेटे को पहचानते ही लड़के के पिता कार्तिक शॉ ने तत्काल पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद पुलिस ने दूरदर्शन की समाचार इकाई में बात की। विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के नाकाक्षिप्रा इलाके में स्थित गृह के संचालक मोस्लेम मुंशी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले लड़के को जिला बाल कल्याण समिति ने ‘निर्मल हृदय’ भेज दिया था।

लड़का 10 फरवरी 2017 को उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास के निकट एक खेत से लापता हो गया था। पिछले वर्ष नादिया जिला प्रशासन को वह करीमपुर में मिला था। मुंशी ने बताया, ‘‘ लड़के के माता-पिता ने मुझसे संपर्क किया, वह नकाशिपारा आए और रविवार को अपने बेटे से मिले। इतने लंबे समय बाद बेटे को देखकर वे भावुक हो गए।’’ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़का परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Web Title: The teenager, who went missing two and a half years ago, met his family with the help of television program

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे