लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा को सही तरीके से परिभाषित नहीं किया गया, जिसके कारण चीन को कुछ और लगता है और हमें कुछ औरः नामग्याल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 15:25 IST

सीमा पर इस सप्ताह की शुरुआत में आई तनाव की खबरों को ‘चिंताजनक नहीं’ बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘हमें ऐसी घटनाओं के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।’’ एलएसी पर अक्सर एशिया के दो बड़े देशों की सेनाओं के बीच झड़प होती रहती है। दोनों के क्षेत्र को लेकर अलग-अलग दावे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनामग्याल ने कहा, ‘‘हमारी सीमा पर असली दिक्कत यह है कि सीमा को सही तरीके से परिभाषित नहीं किया गया है।उसका उचित तरीके से सीमांकन नहीं होने के कारण ऐसी दिक्कतें बार-बार पैदा होती हैं।

लद्दाख से सांसद जमयांग शेरिंग नामग्याल ने कहा कि सीमा पर टकराव को टालने के लिए भारत और चीन को साथ बैठकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को उचित तरीके से निर्धारित करने की जरूरत है।

सीमा पर इस सप्ताह की शुरुआत में आई तनाव की खबरों को ‘चिंताजनक नहीं’ बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘हमें ऐसी घटनाओं के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।’’ एलएसी पर अक्सर एशिया के दो बड़े देशों की सेनाओं के बीच झड़प होती रहती है। दोनों के क्षेत्र को लेकर अलग-अलग दावे हैं।

नामग्याल ने कहा, ‘‘हमारी सीमा पर असली दिक्कत यह है कि सीमा को सही तरीके से परिभाषित नहीं किया गया है जिसके कारण चीन को कुछ और लगता है और हमें कुछ और। वास्तविक नियंत्रण रेखा निर्धारित नहीं है और उसका उचित तरीके से सीमांकन नहीं होने के कारण ऐसी दिक्कतें बार-बार पैदा होती हैं।’’

उन्होंने बताया कि गायें और अन्य पशु सीमा के पार चले जाते हैं जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा हो जाता है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के केंद्र के कदम का समर्थन करते हुए लोकसभा में अपने भाषण से सुर्खियों में आए भाजपा सांसद ने दावा किया कि 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं तब से चीन किसी भी भूमि पर दावा नहीं कर पाया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग नये केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे से बहुत खुश हैं। कई स्थानों पर असंतोष के कुछ पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर नामग्याल ने ऐसी किसी तरह की भावना या पोस्टर होने से इनकार किया। उन्होंने लद्दाख में मेडिकल कॉलेज की घोषणा करने के लिए मोदी सरकार का आभार भी जताया। ॉ

टॅग्स :धारा ३७०लद्दाख़जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चीनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया