श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम, इस मौसम की सबसे सर्द रात

By भाषा | Published: November 17, 2021 04:54 PM2021-11-17T16:54:24+5:302021-11-17T16:54:24+5:30

The minimum temperature in Srinagar is minus 1.5 degrees Celsius, the coldest night of the season. | श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम, इस मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम, इस मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 17 नवंबर कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में पिछली रात तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात पूरी घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में मंगलवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि उससे पिछली रात शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान पहलगाम रहा जहां तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से दो डिग्री कम, काजीगुंड में शून्य से 2.2 डिग्री कम, और कोकेरनाग में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर में सर्दियों की शुरुआत समय से पहले हो चुकी है तथा आने वाले महीनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि 24 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in Srinagar is minus 1.5 degrees Celsius, the coldest night of the season.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे