दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

By भाषा | Published: October 9, 2021 11:07 AM2021-10-09T11:07:01+5:302021-10-09T11:07:01+5:30

The maximum temperature in Delhi is expected to be 36 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi is expected to be 36 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे