लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले अब 8 अप्रैल को होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की भूमि के दावे पर ठा. केशवदेव के सेवायत के दावे पर सुनवाई

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:47 IST

Open in App

मथुरा, नौ मार्च श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित समस्त 13.37 एकड़ भूमि का मालिकाना हक ठा. केशवदेव मंदिर के सेवायत को सौंपने एवं उक्त भूमि के एक हिस्से पर बनी शाही ईदगाह को हटाकर उक्त भूमि भी मंदिर ट्रस्ट को लौटा देने के दावे पर सुनवाई अब आठ अपै्रल को होगी।

सिविल जज (प्रवर वर्ग) नेहा बधौतिया ने सोमवार को इस मामले में पवन कुमार शास्त्री द्वारा दायर किए गए वाद की सुनवाई आठ अप्रैल को करने की तारीख दी है।

जिला शासकीय अधिवक्त शिवराम सिंह तरकर ने बताया, कटरा केशवदेव (मल्लपुरा) में स्थित ठा. केशवदेव के सेवायत पुजारी पवन कुमार शास्त्री उर्फ गौतम ने विगत दो फरवरी को वाद दाखिल कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की समस्त भूमि पर ठा. केशवदेव का मालिकाना हक जताते हुए उक्त परिसर में बनी हुई ईदगाह को हटाकर सभी अधिकार उसे सौंपने की मांग की थी।

सुनवाई के पश्चात अदालत ने चार फरवरी को वाद विचारार्थ स्वीकार कर सुनवाई के लिए 8 मार्च की तिथि तय की थी। लेकिन मंगलवार को हुई सुनवाई में एक बार फिर तारीख देते हुए एक माह पश्चात सुनवाई करना तय किया गया है।

इस मामले में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पेश करने वाले अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा की मांग पर भी निर्णय संभवतः उसी दिन होगा। वैसे, इस मामले में शास्त्री के पैरोकार अधिवक्ता रमेश चंद्र भारद्वाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष लखनऊ निवासी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री सहित आधा दर्जन लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी के बीच 1967 में हुए आपसी समझौते को पूरी तरह से अवैध बताते हुए उसे निरस्त करने एवं उक्त भूमि को खाली कराकर मंदिर न्यास को सौंपे जाने की मांग की थी।

इसके बाद कई अन्य लोगों ने उक्त प्रकरण में शामिल होने तथा अलग से वाद दर्ज कराए जाने को लेकर जनपद की विभिन्न अदालतों में वाद दायर किए हैं। जिनमें से कुछ याचिकाएं निरस्त हो गईं तथा कुछ पर सुनवाई चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग