लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री की 'द केरल स्टोरी', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर की घोषणा, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 12:00 IST

फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को देश भर में रिलीज हुई है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को देश भर में रिलीज हुई है।मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर यह घोषणा की।

भोपाल: फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को देश भर में रिलीज हुई है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर यह घोषणा की। उन्होंने वीडियो में कहा कि इस फिल्म को सबको देखना चाहिए। इसलिए मध्य प्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है।

हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कुल मिलाकर फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय को लेकर कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। न्यायमूर्ति एन नागारेश और न्यायमूर्ति सोफी थॉमस की पीठ ने कहा कि निर्माताओं ने दलील दी कि उनकी मंशा "भड़काऊ टीजर" जारी करने की नहीं थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। 

फिल्म की कहानी केरल से कथित तौर पर गायब हुईं "लगभग 32,000 महिलाओं" की "खोज" पर आधारित है। केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के अनुसार, फिल्म में किया गया यह दावा सरासर गलत है कि 32,000 महिलाओं का धर्म परिवर्तन किया गया, उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया तथा उन्हें भारत एवं दुनिया में आतंकी मिशन में तैनात किया गया।

टॅग्स :द केरल स्टोरीशिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'