लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Fils: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का आरोप, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कई झूठी बातें दिखाई गईं

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2022 17:01 IST

शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं। उस दौरान फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं थे, लेकिन वहां राज्यपाल शासन था। देश में वीपी सिंह की सरकार थी जिसे बीजेपी का समर्थन था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम ने कहा, उस समय देश में वीपी सिंह की सरकार थी जिसे बीजेपी का समर्थन थाउस दौरान फारूक अब्दुल्ला सीएम नहीं थे, लेकिन वहां राज्यपाल शासन था: उमर अब्दुल्ला

कश्मीर: बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा आरोप लगाया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स को एक मनगढ़ंत कहानी बताते हुए कहा कि "फिल्म में कई झूठ पेश किए गए हैं।" उन्होंने कहा, उस दौरान फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं थे, लेकिन वहां राज्यपाल शासन था। देश में वीपी सिंह की सरकार थी जिसे बीजेपी का समर्थन था।

उन्होंने यह भी कहा कि "कश्मीरी पंडित अकेले नहीं हैं जिन्हें पलायन करना पड़ा या मारे गए। मुसलमान और सिख भी मारे गए, उन्हें भी कश्मीर से पलायन करना पड़ा और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित वापस लाने में  कोशिश की और जारी है।

90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके साथ हुए अत्याचार पर बनी इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। यहां तक की फिल्म को लेकर सियासत भी जमकर की जा रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए काफी भीड़ लग रही है। उधर फिल्म के आलोचक भी इस फिल्म की तीखी आलोचना भी कर रहे हैं।

मालूम हो कि इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्टभूमि पर बनी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर