लाइव न्यूज़ :

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की आय कुछ सालों में एक लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: January 18, 2020 12:31 IST

रेलमंत्री ने कहा, ‘‘हम ‘हब एंड स्पोक्स’ मॉडल (केंद्र और उसके चारों दिशाओं को जाने वाले मार्ग) लागू करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे के मुख्यमार्ग पर स्थित वडोदरा आने वाले पर्यटक उप मार्ग पर उच्चगति से चलने वाली ट्रेनों से बहुत कम समय में केवडिया पहुंच जाएंगे। हम पूरे दिन शटल सेवा का परिचालन करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्री ने केवडिया में बन रहे रेलवे स्टेशन और वडोदरा से जोड़ने के लिए बिछाई जा रही रेल लाइन का निरीक्षण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों से हाईस्पीड शटल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के केवडिया में स्थापित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से आने वाले वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये का ‘‘आर्थिक परिवेश’’ तैयार होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल की इस विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था। गोयल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं देख रहा हूं कि आने वाले वर्षों में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से कम से कम एक लाख करोड़ रुपये का आर्थिक परिवेश तैयार होगा।’’

रेल मंत्री ने केवडिया में बन रहे रेलवे स्टेशन और वडोदरा से जोड़ने के लिए बिछाई जा रही रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों से हाईस्पीड शटल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ स्थानों पर रेलवे लाइन बिछाने का काम पहले ही शुरू हो गया है। अन्य हिस्सों पर काम मार्च से शुरू होगा...एक बार यह मुख्य लाइन (वडोदरा) से जुड़ने के बाद पूरे देश से पर्यटक केवडिया आ सकेंगे।’’

रेलमंत्री ने कहा, ‘‘हम ‘हब एंड स्पोक्स’ मॉडल (केंद्र और उसके चारों दिशाओं को जाने वाले मार्ग) लागू करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे के मुख्यमार्ग पर स्थित वडोदरा आने वाले पर्यटक उप मार्ग पर उच्चगति से चलने वाली ट्रेनों से बहुत कम समय में केवडिया पहुंच जाएंगे। हम पूरे दिन शटल सेवा का परिचालन करेंगे।’’

उन्होंने भरोसा जताया कि केवडिया-वडोदरा रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक बाद में गोयल ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात की और राज्य की विभिन्न रेल परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की।  

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप