लाइव न्यूज़ :

रिश्ता टूटने पर युवती ने किया आत्मदाह

By भाषा | Updated: August 23, 2021 13:54 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर वर पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़े जाने से क्षुब्ध एक युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी कासिम खां ने पिछले महीने अपनी बेटी 19 वर्षीय बेटी तबस्सुम की शादी भोजीपुरा के ही दीदार पट्टी गांव निवासी सिरोज खां के साथ तय किया था। उन्होंने बताया कि कासिम खां का आरोप है कि लड़के वालों की दहेज की मांग बार—बार बढ़ने लगी। अतिरिक्त दहेज देने से मना करने पर सिरोज खां ने अपने बहनोई ताहिर खां, ताहिर की बहन शहाना बी और दलशेर खां उर्फ मुखिया के कहने पर रिश्ता तोड़ दिया। अग्रवाल ने बताया कि तबस्सुम रिश्ता टूटने से काफी क्षुब्ध थी और रविवार शाम को उसने खुद को शौचालय में बंद करके अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला। अस्पताल ले जाने समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। भोजीपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिरोज खां, ताहिर खां, शहाना बी और दलशेर खां के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और दहेज मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?