लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने उठाया कदम, शुरू करेगा तीन पायलट परियोजनाएं

By भाषा | Updated: July 13, 2018 01:13 IST

नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इसे देखते हुए पर्यावरण मंत्रालय वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई उपाय कर रहा है

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई: नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इसे देखते हुए पर्यावरण मंत्रालय वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई उपाय कर रहा है जिनमें बसों के ऊपर फिल्टर लगाना , धूल को अलग करने वाले रसायन का छिड़काव करना और पार्टिकुलेट मैर्ट्स (पीएम) को सोखने वाला उपकरण लगाना शामिल है। 

मंत्रालय ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) को इस महीने के अंत तक अंतिम रूप देकर राज्यों को भेजा जा सकता है ताकि वे वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए योजना बना सकें। 

पर्यावरण मंत्रालय ने प्रारूप एनसीएपी तैयार किया है जिसका मकसद वायु प्रदूषण की रोकथाम , नियंत्रण और इसमें कमी लाने के लिए एक व्यापक योजना लाना है और पूरे देश में वायु गुणवत्ता के लिए निगरानी नेटवर्क को बढ़ाना है। 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए वह तीन पायलट परियोजनाएं शुरू करेगा जिनमें बसों के ऊपर फिल्टर लगाना , धूल को अलग करने वाले रसायन का छिड़काव करना और पीएम को सोखने वाला उपकरण लगाना शामिल है। अधिकारी ने बताया , ‘‘ पर्यावरण मंत्रालय ये परियोजनाएं दिल्ली सरकार के सहयोग के साथ शुरू करेगा। ’’ 

उन्होंने बताया 2017 में जनवरी - जून की अवधि में दिल्ली में 56 दिनों के दौरान अच्छी वायु गुणवत्ता रही जबकि इस साल राष्ट्रीय राजधानी में 65 ऐसे दिन रहे। अच्छी वायु गुणवत्ता के दिनों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इनमें महत्वपूर्ण इजाफा नहीं हुआ है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया