लाइव न्यूज़ :

सियासत का गिरता स्तर... बच्चों की मौत पर भी राजनीति जारी है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 6, 2020 07:48 IST

राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत की खबर के बाद देश-प्रदेश में राजनीतिक बयानों की बाढ़ आ गई है. बीजेपी का बयान आया- ना जाने कितनी ही माओं का आंगन राजस्थान सरकार की नाकामियों की वजह से सूना हो गया.

Open in App

राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत की खबर के बाद देश-प्रदेश में राजनीतिक बयानों की बाढ़ आ गई है. बीजेपी का बयान आया- ना जाने कितनी ही माओं का आंगन राजस्थान सरकार की नाकामियों की वजह से सूना हो गया.

पिछले एक महीने में कोटा में 100 से ज्यादा बच्चों की सांसे थम गईं और अस्पताल में मंत्रियों का स्वागत ग्रीन कार्पेट से किया जाता है. आखिर कब जागेगी संवेदनहीन अशोक गहलोत सरकार?

कांग्रेस ने जवाब दिया- राजकोटः 1 साल में 1235 मासूम बच्चों की मौत. अहमदाबाद एवं राजकोटः दिसम्बर में 219 मासूम बच्चों की मौत. अहमदाबादः पिछले 3 महीनो में 253 मासूम मौत के शिकार. मोदीजी चुप, शाहजी चुप!

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में राजकोट, कोटा, जोधपुर, बीकानेर जैसे शहरों में औसतन 100 से ज्यादा बच्चों ने दम तोड़ा है, तो सालभर में बीकानेर, रांची, राजकोट, भोपाल, लखनऊ आदि शहरों में औसतन 500 से 1000 बच्चों की मौतें हुई हैं.

ऐसे राज्यों में जहां बच्चों की मौतें हुई हैं, कांग्रेस और बीजेपी, दोनों दलों की सरकारें हैं, फिर ऐसे राजनीतिक बयानों का मतलब और मकसद क्या है?

विभिन्न दलों के नेताओं के जो बयान आ रहे हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि उनमें संवेदना कम और सियासत ज्यादा है जबकि, जेके लोन में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में जांच समिति ने लापरवाही को अस्पताल में मौत के लिए बड़ी वजह माना है, तो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा संसाधनों, सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों और स्टाॅफ की कमी आदि प्रमुख कारण रहे हैं. इनके अलावा प्री-मिच्योर डिलिवरी, घर पर डिलिवरी, बीमार बच्चों को अस्पताल लाने में देरी जैसे कारण भी हैं.

बच्चों की मौत पर एक-दूसरे पर राजनीतिक बयान देने के बजाय अपने-अपने राज्यों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है.

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप