लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने जारी किया वीडियो, कहा- मुझे बेहोशी के इंजेक्शन देकर कैद रखा, मेरी शादी MLA के बेटे से कर रहे है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 19:58 IST

वह अपने घर वालों से परेशान होकर घर से भागी है। भारती ने वीडियो में कह रही है, ‘‘मेरे परिवार के लोग मेरी शादी मेरी मर्जी के खिलाफ एक विधायक के बेटे के साथ करना चाहते हैं। इसके लिए वे मेरे पर दबाव बना रहे हैं। मुझे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखा जा रहा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं किसी ईसाई, मुस्लिम के साथ नहीं हूं। मैं अपनी मर्जी से आई हूं। मैं जहां भी हूं, बहुत अच्छे से रह रही हूं।इंस्पेक्टर विजय सिसोदिया ने बताया कि सुरेन्द्रनाथ सिंह ने 16 अक्टूबर को थाने में बेटी भारती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश की भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह की 28 वर्षीय बेटी भारती सिंह ने परिवारवालों पर ही उसे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखने का आरोप लगाया है।

भारती ने यह आरोप भी लगाया है कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ एक विधायक के बेटे के साथ उसकी शादी कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। शनिवार को एक स्थानीय चैनल पर उनका आडियो/वीडियो क्लिप दिखाया गया जिसमें उसने ये आरोप लगाये हैं।

इसी बीच, भोपाल के कमलानगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विजय सिसोदिया ने बताया कि सुरेन्द्रनाथ सिंह ने 16 अक्टूबर को थाने में बेटी भारती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि वह 15 अक्टूबर से घर से गायब है।

सिसोदिया ने कहा कि सुरेन्द्रनाथ ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि उनकी बेटी ‘मानसिक रोगी’ है। सुरेन्द्रनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। चैनल पर प्रसारित आडियो/वीडियो में भारती यह कहती नजर आ रही है कि वह अपने घर वालों से परेशान होकर घर से भागी है। भारती ने वीडियो में कह रही है, ‘‘मेरे परिवार के लोग मेरी शादी मेरी मर्जी के खिलाफ एक विधायक के बेटे के साथ करना चाहते हैं। इसके लिए वे मेरे पर दबाव बना रहे हैं। मुझे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखा जा रहा था।’’

उसने कहा, ‘‘मैं किसी ईसाई, मुस्लिम के साथ नहीं हूं। मैं अपनी मर्जी से आई हूं। मैं जहां भी हूं, बहुत अच्छे से रह रही हूं। मैं अपने घर वालों के साथ बड़ी परेशान से जी रही थी।’’ हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि वह इस वक्त कहां रह रही है।

भारती ने कहा, ‘‘मैं मानसिक रूप से बिलकुल ठीक हूं। मेरे घर वाले (मेरे मानसिक रोगी होने का) झूठा आरोप लगा रहे हैं। मेरे परिवार वाले रसूखदार लोग हैं, इसलिए मेरे स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने झूठे दस्तावेज बनाये हैं। मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा हैं। मैं अपने घर नहीं जाना चाहती हूं।’’

उसने कहा, ‘‘मेरा भाई सुशील मेरे साथ मारपीट करता है। 10 साल से मुझे परेशान किया जा रहा है। इसलिए मैं बार-बार अपने घर से भाग जाती हूं। 10-20 बार ऐसा कर चुकी हूं।’’ इस बारे में सुरेन्द्रनाथ सिंह से प्रतिक्रिया जानने के लिए मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं