देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहा है स्थापित, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

By रुस्तम राणा | Published: March 25, 2023 05:44 PM2023-03-25T17:44:05+5:302023-03-25T18:00:10+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है।  

The country's largest robotic plant is being set up inside Uttar Pradesh, CM Yogi announces | देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहा है स्थापित, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहा है स्थापित, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

Highlightsसीएम ने कहा, देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही हैउन्होंने कहा- देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का बेस भी उत्तर प्रदेश बनने जा रहा हैदेश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन वाला प्रदेश भी यूपी है- सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शनिवार को बताया कि देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज न्यू ऐज हाइटेक मैन्युफैक्चरिंग का भी देश का एक नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही है। देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का बेस भी उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन वाला प्रदेश भी यूपी है। उन्होंने कहा कि ये सब दिखाता हैं कि यूपी असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा ऐसा तब संभव होता है जब डबल इंजन की सरकार हो, जनता के साथ बेहतर संवाद हो।  

सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। यहां लोक भवन के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''छह वर्ष में तीन वर्ष वैश्विक महामारी से लड़ते व्यतीत हुए और उसी में से हमने राह भी निकाली।

उत्तर प्रदेश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हो सकता, वह आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नंबर एक की दौड़ में है और यह यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।'' उन्होंने कहा, ''छह वर्ष में जो परिवर्तन हुआ वह परिवर्तन नये उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है। ये छह वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।

पूर्ण बहुमत की सरकार और सरकार की स्थिरता भाजपा ने परस्पर समन्वय व संवाद से प्राप्त की।'’ विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है।'' उन्होंने दावा किया, ''छह वर्ष में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया।''

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''अपने युवाओं के बारे में एक बेहतरीन सोच को आगे बढ़ाने वाले राज्‍य के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान हो रही है, जहां सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता तथा निजी क्षेत्र में ढेर सारी संभावना है।'' इसके पहले आदित्‍यनाथ ने छह वर्ष के कार्यकाल पर एक पुस्तिका और 'नई उड़ान-नई पहचान' व 'एक्‍सप्रेसवे प्रदेश' शीर्षक से एक पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को मुख्‍यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली थी। इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ के नेतृत्व में 19 मार्च 2017 को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Web Title: The country's largest robotic plant is being set up inside Uttar Pradesh, CM Yogi announces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे