लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक व निजीकरण पर संसद में हंगामा, कांग्रेस और टीएमसी ने किया वॉकआउट

By भाषा | Updated: July 9, 2019 13:33 IST

हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं चल पाया। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसद सत्र के दौरान उच्च सदन में सोमवार को पहली बार हंगामे की वजह से कार्यवाही बाधित हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, तृणमूल सदस्यों का हंगामा, एक बार के स्थगन के बाद रास दोपहर दो बजे तक स्थगित।सभापति ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बी के हरिप्रसाद ने कर्नाटक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने का अनुरोध किया है।नायडू ने कहा कि यह नोटिस इसलिए उन्होंने अस्वीकार किया क्योंकि शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य यह मुद्दा उठा सकते हैं।

कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस सदस्यों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं चल पाया। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसद सत्र के दौरान उच्च सदन में सोमवार को पहली बार हंगामे की वजह से कार्यवाही बाधित हुई। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने पर सदन में सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाने के बाद कहा कि शून्यकाल स्थगित कर दो मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत उन्हें दो नोटिस मिले हैं।

दोनों ही नोटिस उन्होंने अस्वीकार कर दिए हैं। सभापति ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बी के हरिप्रसाद ने कर्नाटक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने का अनुरोध किया है। नायडू ने कहा कि यह नोटिस इसलिए उन्होंने अस्वीकार किया क्योंकि शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य यह मुद्दा उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक की साल भर पुरानी कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार 14 विधायकों के इस्तीफे की वजह से गिरने की कगार पर पहुंच गयी है। कांग्रेस ने भाजपा पर गठबंधन में दरार के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सभापति ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की डोला बनर्जी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने का अनुरोध करते हुए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन इस मुद्दे पर 21 जून को इसी सदन में चर्चा की जा चुकी है।

जिस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है उस पर एक ही सत्र में दोबारा चर्चा नहीं की जा सकती इसीलिए बनर्जी का नोटिस भी अस्वीकार कर दिया गया है।’’ सभापति ने शून्यकाल आरंभ करने के लिए कहा। लेकिन इसी दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ कर हंगामा करने लगे।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल सदस्यों ने कल भी यह मुद्दा उठाया था और आसन से बोलने की अनुमति न मिलने पर उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया था। नायडू ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने की अपील की। लेकिन सदन में व्यवस्था न बनते देख उन्होंने 11 बज कर करीब पांच मिनट पर ही बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, पिछले सप्ताह राज्यसभा के लिए संपन्न उप चुनाव में गुजरात से जीते भाजपा सदस्य जुगलसिंह माथुरसिंह लोखंडवाला को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे जब उच्च सदन की बैठक पुन: आरंभ हुई तो सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया।

उप सभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे कांग्रेस सदस्यों से कहा ‘‘सभापति ने शून्यकाल में आपको कर्नाटक का मुद्दा उठाने की अनुमति दी थी लेकिन आप सहमत नहीं हुए।’’ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों से कहा ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के मुद्दे पर इसी सत्र में और इसी सदन में चर्चा हो चुकी है।’’

इसी बीच कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य आसन के समक्ष आ कर नारे लगाने लगे। उप सभापति ने इन सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने की अपील की । हंगामा थमते न देख उन्होंने 12 बज कर करीब चार मिनट पर ही बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे