लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने कोर्ट से कहा, संसद ‘आधार’ विधेयक पारित कर चुकी है, अध्यादेश अब प्रभावी नहीं

By भाषा | Updated: July 9, 2019 19:09 IST

सरकार की ओर से पेश वकीलों ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा, ‘‘दोनों सदन विधेयक को पारित कर चुके हैं। अध्यादेश अब प्रभाव में नहीं है।’’ हालांकि, अध्यादेश को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि विधेयक अभी कानून नहीं बना है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 जून को सरकार ने अध्यादेश की जगह आधार एवं अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2019 पेश किया था।लोकसभा ने चार जुलाई को विधेयक को पारित किया और आठ जुलाई को राज्यसभा ने इसे ध्वनिमत से पारित किया था।

केन्द्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को मंगलवार को बताया कि चूंकि संसद निजी क्षेत्र में ‘आधार’ के स्वैच्छिक इस्तेमाल के लिए आधार संशोधन विधेयक पारित कर चुकी है, इस विषय से जुड़ा अध्यादेश ‘‘प्रभाव में नहीं है।’’

केन्द्र सरकार ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के सामने यह दलील उस याचिका पर दी जिसमें अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। अध्यादेश को इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि यह निजी क्षेत्र में ‘आधार’ के इस्तेमाल के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘पलटने’’ के लिए लाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च में आधार से जुड़े उस अध्यादेश को अपनी मंजूरी दी थी जिसमें मोबाइल सिम कार्ड खरीदने और बैंक खाता खोलने के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार के स्वैच्छिक इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।

इसके बाद, 24 जून को सरकार ने अध्यादेश की जगह आधार एवं अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2019 पेश किया था। लोकसभा ने चार जुलाई को विधेयक को पारित किया और आठ जुलाई को राज्यसभा ने इसे ध्वनिमत से पारित किया था।

सरकार की ओर से पेश वकीलों ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा, ‘‘दोनों सदन विधेयक को पारित कर चुके हैं। अध्यादेश अब प्रभाव में नहीं है।’’ हालांकि, अध्यादेश को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि विधेयक अभी कानून नहीं बना है।

अदालत ने दोनों पक्षों को संक्षिप्त में सुनने के बाद इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की। 

टॅग्स :आधार कार्डहाई कोर्टदिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां