लाइव न्यूज़ :

विमानवाहक पोत विराट को टूटने से बचाया जाए: शिवसेना ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:06 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि गुजरात के अलंग में तोड़े जा रहे सेना से अलग हुए विमानवाहक पोत विराट को संग्रहालय बनाने के लिए स्थानांतरित करने के लिहाज से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया जाए।

शिवसेना सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अगर हम अपनी भावी पीढ़ी को ज्ञान का लाभ दिये बिना इतिहास को ऐसे ही जाने देंगे तो यह बहुत निराशाजनक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट का रख-रखाव बहुत जरूरी है और इस पर मजबूती से विचार की जरूरत है। अगर भारत सरकार चाहे तो यह बच सकता है। मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र सरकार ऐतिहासिक जहाज का संरक्षण करने में सहयोग के लिए तैयार होगी।’’

भारतीय नौसेना ने तीन साल पहले दुनिया में सबसे लंबे समय तक सेना की सेवा में रहने वाले युद्धपोत ‘विराट’ को सेवा से अलग कर दिया था। यह इस साल सितंबर में टूटने के लिए गुजरात के अलंग तट पर पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब