लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में सदन के नेता होंगे थावरचंद गहलोत, लेगें अरुण जेटली की जगह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2019 02:36 IST

Open in App

बीजेपी के वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता होंगे. बताना चाहते है कि गहलोत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह लेंगे, जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी  से स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने का आग्रह किया था।

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पद पर थे। फिलहाल जेटली बीमार चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री गहलोत अनुभवी सांसद और भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं। राज्यसभा में सदन के नेता की नियुक्ति केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी करती है। मध्यप्रदेश से आने वाले गहलोत के पास चार दशक लंबा संसदीय अनुभव है। वह मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं। 

2014 में पीएम मोदी  के पहले कार्यकाल में भी गहलोत को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय की जिम्मेदारी ही मिली थी।  गहलोत का जन्म 18 मई 1948 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा गांव में हुआ था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया