पैगंबर विवाद के बीच ठाणे पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, हैकर ने भारत सरकार से दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगने को कहा
By भाषा | Published: June 14, 2022 11:56 AM2022-06-14T11:56:06+5:302022-06-14T12:31:22+5:30
वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर ‘भारत सरकार के लिए’ संदेश में लिखा था. "वन हेड साइबर टीम द्वारा हैक किया गया।" संदेश में आगे लिखा था- “नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्कार। ‘‘बार-बार आप इस्लामी धर्म को लेकर समस्या खड़ी कर रहे हैं...
ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर के पुलिस आयुक्तालय की वेबसाइट मंगलवार को कथित तौर पर हैक कर ली गई और उस पर भारत सरकार के लिए एक संदेश आने लगा जिस पर ‘‘दुनिया भर के मुसलमानों’’ से माफी मांगने की मांग की गई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वेबसाइट हैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने संबंधित एजेंसियों से आवश्यक कदम उठाने के लिए संपर्क किया है। ठाणे साइबर अपराध दल मामले की जांच कर रहा है।’’
वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर ‘भारत सरकार के लिए’ संदेश में लिखा था. "वन हेड साइबर टीम द्वारा हैक किया गया।" संदेश में आगे लिखा था- “नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्कार। ‘‘बार-बार आप इस्लामी धर्म को लेकर समस्या खड़ी कर रहे हैं... जल्दी दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगें। हमारे पैगंबर के अपमान को हम बर्दाशत नहीं करेंगे।’’