ठाणेः घर में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

By भाषा | Published: February 21, 2021 01:45 PM2021-02-21T13:45:16+5:302021-02-21T13:45:16+5:30

Thane: One person killed, one injured in house fire | ठाणेः घर में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ठाणेः घर में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ठाणे, 21 फरवरी महाराष्ट्र के डोंबीवली आवासीय परियोजना के परिसर में निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के लिए बनाए गए घरों में रविवार सुबह लगी आग में जलकर एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कल्याण डोंबीवली नगर निगम के दमकल अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि मानपाड़ा इलाके में सुबह 6.30 बजे लगी आग ने करीब 120 घरों को चपेट में ले लिया।

उन्होने बताया कि एक घर में खाना बनाने के दौरान लीक हुई गैस के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आग जल्द ही अन्य घरों तक फैल गई। इन घरों में 172 कर्मी रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय एक बधिर कर्मी की आग में झुलसने से मौत हो गई, क्योंकि वह बाहर नहीं निकल पाया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कर्मी झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था जिन्होंने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thane: One person killed, one injured in house fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे