लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों का सुरक्षाबलों के कैंप पर ग्रेनेड से हमला

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2018 11:06 IST

फिलहाल किसी भी तरह के हताहात की कोई खबर नहीं है।

Open in App

जम्मू, 9 जुलाई: जम्मू, 9 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने 180 बटालियन के सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड फेंक दिया। समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ बीती रात से चली मुठभेड़ के बाद सोमवार को एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। 

ये भी पढ़ें: अगर महागठबंधन ने मोदी के सामने उतारी ये दलित महिला पीएम कैंडिडेट तो 2019 में बीजेपी के लिए होगी मुश्किल!

कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है। उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है।

हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए