लाइव न्यूज़ :

जम्मू -कश्मीरः पुलिस चौकी में घुसकर जवानों की चार राइफलें लेकर चंपत हुए आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2018 05:06 IST

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि बोना बाजार में मोहम्मद शफी बांदे के घर की सुरक्षा देख रही एक पुलिस पिकेट में जबरदस्ती घुस आए आतकंवादियों ने वहां से चार राइफल उठा लीं।

Open in App

श्रीनगर, 27 जुलाईः जम्मू -कश्मीर के शोपियां जिले के बोना बाजार में गुरुवार देर रात आतंकवादी एक नेता के आवास के बाहर पहरेदारी में लगी पुलिस की एक चौकी में घुस गए, जहां से वे सुरक्षाबलों की चार सर्विस राइफल लेकर चंपत हो गए। सुरक्षाबलों की राइफलें छीनने के बाद हड़कंप मच गया और जवानों ने आस-पास के इलाके में सर्च अभियान शुरू किया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि बोना बाजार में मोहम्मद शफी बांदे के घर की सुरक्षा देख रही एक पुलिस पिकेट में जबरदस्ती घुस आए आतकंवादियों ने वहां से चार राइफल उठा लीं। शुरुआती जांच में यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन की हरकत लग रही है। प्रवपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। साथ ही कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। 

इधर, सूबे के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी थी।

इससे पहले कुलगाम जिले में 22 जुलाई को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए थे। साथ ही जवानों ने आतंकियों के पास से कुछ हथियार भी जब्त किए थे। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया