जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार जब्त
By भाषा | Published: June 5, 2021 02:10 AM2021-06-05T02:10:03+5:302021-06-05T07:41:00+5:30
राजौरी जिले के मनयाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मनयाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करके वहां से एक एके-47 राइफल समेत पांच आग्नेयास्त्र और कुछ अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और पुलिस ने थानामंडी के आजमताबाद क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद मनयाल, डाना और कोपरा में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान संयुक्त दल ने मनयाल में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और चार पिस्तौल के साथ आठ मैगजीन और 105 गोलियां बरामद की। इसके अलावा एक एके राइफल, दो मैगजीन और 54 गोलियां तथा रस्सी बरामद हुई। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।