फ्रांसः 'अल्लाहु अकबर' चीखते दहशतगर्द ने मचाई तबाही, 2 की मौत
By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 13, 2018 08:50 AM2018-05-13T08:50:56+5:302018-05-13T08:57:42+5:30
न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेरिस पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर को मार गिराया गया है।
पेरिस, 13 मईः सुरक्षा सूत्र के अनुसार मध्य पेरिस में चाकू से हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। अभियोजकों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा, पेरिस में हमलावर ‘‘अल्लाह अकबर’’ चिल्ला रहा था। फ्रांस पुलिस इसे आतंकी हमला करार दे रही है।
VIDEO Terror probe launched after deadly Paris knife attack pic.twitter.com/Hmn8PyOLSD
— AFP news agency (@AFP) May 13, 2018
#BREAKING Two killed in knife attack in central Paris, security sources say
— AFP news agency (@AFP) May 12, 2018
न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेरिस पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर को मार गिराया गया है। घटना भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार हमलावर हाथ में चाकू लिए सेंट्रल पेरिस में घुसा और आते ही सीधे लोगों पर चाकू चलाना शुरू कर दिया।
Prosecutors citing witnesses say a knifeman shouted "Allahu akbar" as he went on a rampage in central Paris, prompting the launch of a terror probepic.twitter.com/wjOr6Dlz0P
— AFP news agency (@AFP) May 12, 2018
वह लगातार अल्लाहु अकबर चिल्ला रहा था औ वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। पूरे मामले को जब लोग समझ पाते हमालवर ने करीब छह लोगों को घायल कर दिया था। इसमें दो की मौत हो गई।