लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों पर की छापेमारी, हुआ बड़ा भंडाफोड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2018 09:12 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को भारतीय सेना और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Open in App

श्रीनगर, 03 अक्टूबरः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं ताकि उनका सफाया किया जा सके। इसी छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी संख्या में गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 'जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को भारतीय सेना और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।'रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवाह प्रखंड के कुधार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और वहां से काफी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया। जब्त हथियारों में दो ए के राइफल, 355 गोलियां, तीन मैगजीन, एक यूबीजीएल, चार चीनी ग्रेनेड शामिल हैं।

वहीं, आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पीडीपी विधायक के घर से सात एके-47 रायफल और पिस्टल लेकर विशेष पुलिस अधिकारी फरार हो गया था, जिसने हिजबुल मुजाहिदीन ज्वॉइन कर ली। चार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ एसपीओ आदिल बशीर की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। 

तस्वीर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। इस मामले में एडीजी मुनीर खान का कहना है कि हमने एसपीओ की मदद करने वाले नागरिक की पहचान कर ली है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आदिल की मदद करने वाला व्यक्ति आतंकी नहीं है बल्कि आंतकियों से सहानुभूति रखने वाला हो सकता है। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाएनकाउंटरकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब