लाइव न्यूज़ :

असम-मेघालय सीमा पर फायरिंग में 6 लोगों की मौत के बाद तनाव, सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 12:57 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री सी के संगमा की अगुवाई में मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल असम के साथ लगती सीमा पर हुई हिंसा की जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने की मांग करने के लिए 24 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा।

Open in App

गुवाहाटी: असम-मेघालय सीमा पर हिंसा के बीच जारी तनाव के बीच मेघालय के मुख्यमंत्री सी के संगमा की अगुवाई में मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा। ये प्रतिनिधिमंडल मामले की जांच को सीबीआई या एनआईए को सौंपने की मांग रखेगा।

संगमा ने मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद कहा, 'हम उन्हें (शाह) आधिकारिक रूप से गोलीबारी की घटना के बारे में बताएंगे जो मुकरु गांव में हुई और जांच किसी केंद्रीय एजेंसी एनआईए या सीबीआई को सौंपने की मांग करेंगे।'

दूसरी ओर असम सरकार ने भी मंगलवार को कहा कि वह वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में मेघालय के साथ लगती विवादित सीमा पर हिंसा की जांच किसी केंद्रीय या तटस्थ एजेंसी को सौंपेगी। इस हिंसा में छह लोग मारे गए थे। 

मेघालय के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद 

झड़प के बाद मेघालय ने राज्य के सात जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'हमने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मामले को सीबीआई को सौंपने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस और वन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।'

एएनआई के अनुसार असम ने साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सीमा पर विभिन्न क्षेत्रों में पुलिल बैरिकेड्स लगाए हैं और मेघालय के नंबर प्लेट वाले वाहनों को छोड़कर माल वाहक और यात्री वाहनों सहित अन्य वाहनों को मेघालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

गौरतलब है कि असम के वन कर्मियों ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मुकरु इलाके में एक ट्रक को रोका था, जो कथित रूप से अवैध तरीके से काटी गईं लकड़ियां लेकर जा रहा था। इसके बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें असम का एक वन कर्मी और मेघालय के पांच नागरिक शामिल थे। 

टॅग्स :असममेघालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया