घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित, जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- अलर्ट है विभाग

By भाषा | Published: August 30, 2020 04:36 AM2020-08-30T04:36:57+5:302020-08-30T04:36:57+5:30

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अंडमान निकोबार प्रशासन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अपनी जनजाति खासकर घटते जनजातीय समूहों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Ten members of dwindling Great Andamanese tribe found corona infected, Ministry of Tribal Affairs alert | घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित, जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- अलर्ट है विभाग

अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन जोखिम वाले जनजातीय समूहों की कोविड-19 महामारी से रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।अर्जुन मुंडा ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में हैं।

नयी दिल्ली: जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के नियमित संपर्क में है जहां घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के दस सदस्य हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अंडमान निकोबार प्रशासन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अपनी जनजाति खासकर घटते जनजातीय समूहों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।’’

मंत्री ने कहा कि इन जोखिम वाले जनजातीय समूहों की कोविड-19 महामारी से रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘मंत्रालय के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में हैं और इन द्वीपों के मूल जनजातीय समूह के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।’’

ग्रेट अंडमान जनजाति के महज 59 सदस्य बचे हुए हैं और वे सभी द्वीपसमूह के स्ट्रेट द्वीप में रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी अवजीत राय के अनुसार इस जनजाति के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जो काम के लिए इस क्षेत्र की राजधानी पोर्ट ब्लेयर गए थे।

इनके संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद एक स्वास्थ्य टीम पिछले सप्ताह बाकी सदस्यों की जांच करने के लिए स्ट्रेट द्वीप गई। उसके बाद चार और लोग संक्रमित मिले। भाषा राजकुमार नेत्रपाल नेत्रपाल

Web Title: Ten members of dwindling Great Andamanese tribe found corona infected, Ministry of Tribal Affairs alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे