महाराष्ट्र में नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर से खुलेंगे मंदिर और सभी धार्मिक स्थल, सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान

By विनीत कुमार | Published: September 24, 2021 09:09 PM2021-09-24T21:09:51+5:302021-09-24T21:16:53+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि राज्य में 7 अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने समूचे महाराष्ट्र में चार अक्टूबर से स्कूल फिर से खोले जाने की भी घोषणा की थी।

Temples and worship places in Maharashtra to open from October 7 first day of Navaratri | महाराष्ट्र में नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर से खुलेंगे मंदिर और सभी धार्मिक स्थल, सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान

महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से खुलेंगे सभी पूजा स्थल, उद्धव ठाकरे ने की घोषणा (फाइल फोटो)

Highlightsनवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर, 2021 से महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों को कोविड गाइडलाइन के साथ खोला जा सकेगा।राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार शाम एक ट्वीट कर दी गई जानकारी।महाराष्ट्र में मंदिरों को बंद रखे जाने को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा सवाल उठा रही थी।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामलों के बीच एक बार फिर मंदिरों सहित धार्मिक स्थलों को खोलने का ऐलान कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार शाम एक ट्वीट कर इस संबंध में घोषणा की गई। ट्वीट के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर, 2021 से राज्य में सभी धार्मिक स्थलों को तमाम कोविड़ गाइडलाइन के साथ खोल दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में मंदिरों को बंद रखे जाने को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा सवाल उठा रही थी। साथ ही कई प्रदर्शन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए थे। इसमें उद्धव ठाकरे के घर के सामने प्रदर्शन भी शामिल था।

चार अक्टूबर से महाराष्ट्र में खुलेंगे स्कूल

इससे पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार को ही स्कूलों को खोले जाने की भी घोषणा की। समूचे महाराष्ट्र में चार अक्टूबर से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा, 'राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों में पांचवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।' 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके अलावा राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहले केवल उन इलाकों के स्कूलों में ही ऐसी कक्षाएं संचालित की जा रही थी, जहां कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में थी। 

राज्य सरकार के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऐसी कक्षाएं अभी नहीं आयोजित होंगी। 

महाराष्ट्र में कम होते कोरोना के मामले

देश में कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,286 नए मामले आए जबकि 51 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक 65,37,843 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,38,776 मरीजों की मौत हुई है। 

पिछले 24 घंटे के दौरान 3,933 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी को अबतक मात देने वालों की संख्या बढ़कर 63,57,012 हो गई है। वहीं राज्य में अभी 39,491 मरीज उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 97.23 प्रतिशत है जबकि महामारी से मौत की दर 2.12 प्रतिशत है। 

Web Title: Temples and worship places in Maharashtra to open from October 7 first day of Navaratri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे