जम्मू-कश्मीर में तापमान ने बढ़ाई चिंता, गुलमर्ग में पिघल रही है बर्फ, पर्यटकों के स्कीइंग पर रोग

By सुरेश एस डुग्गर | Published: March 31, 2022 04:56 PM2022-03-31T16:56:16+5:302022-03-31T17:57:36+5:30

तापमान के बढ़ने की वजह से बर्फ पिघलने लगे हैं। टूरिज्म विभाग के अस्सिटेंट डायरेक्टर जाविदुल रहमान ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। रहमान ने गुलमर्ग के अफरावत पहाड़ियों की ढलानों पर स्कीइंग को रोकने के निर्देश दिए हैं।

Temperature raised in Jammu and Kashmir skiing ban after melting Gulmarg snow | जम्मू-कश्मीर में तापमान ने बढ़ाई चिंता, गुलमर्ग में पिघल रही है बर्फ, पर्यटकों के स्कीइंग पर रोग

जम्मू-कश्मीर में तापमान ने बढ़ाई चिंता, गुलमर्ग में पिघल रही है बर्फ, पर्यटकों के स्कीइंग पर रोग

Highlightsजम्मू में तापमान के बढ़ने की गुलमर्ग के बर्फ पिघलने लगे हैंढलानों पर स्कीइंग को रोकने के निर्देश दिए गए हैं

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में गर्मी बढ़ती जा रही है। सामान्य से 8 से 12 डिग्री अधिक तापमान बढ़ने की वजह से गुलमर्ग में बर्फ पिघलने लगी है। लिहाजा स्कीइंग पर प्रतिबंध लगा दी गई है। वहीं गर्मी के कारण कश्मीर से पर्यटक भी दूरी बनाने लगे हैं। 

टूरिज्म विभाग के अस्सिटेंट डायरेक्टर जाविदुल रहमान ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। रहमान ने गुलमर्ग के अफरावत पहाड़ियों की ढलानों पर स्कीइंग को रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, तापमान में वृद्धि के कारण बर्फ तेजी से पिघले रहे हैं। इस वजह से स्कीइंग करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। गौरतलब है कि गुलमर्ग में मई के प्रथम सप्ताह तक स्कीइंग होती थी क्योंकि तापमान ज्यादा नहीं होते थे।

बता दें कि जम्मू में 70 सालों के बाद मार्च का अधिकतम तापमान का रिकार्ड टूट चुका है। यह 38 डिग्री को पार कर चुका है। बढ़ती गर्मी की वजह से पर्यटक भी ज्यादा नहीं आ रहे। वहीं गर्मी का असर ट्यूलिप के फूलों पर भी दिखाई देने लगा है। अधिकारी मानते हैं कि ट्यूलिप के फूल इतनी गर्मी को सहन नहीं कर पाएंगें और मुरझा जाएंगे। जिसके बाद ट्यूलिप गार्डन को बंद करना पड़ सकता है।

जम्मू में पिघलते बर्फ को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने भी चिंता जाहिर की है। इस मौसम में यहां सामान्य तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहता था।  पहलगाम और काजीगुंड ने मार्च में अधिकतम तापमान का कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। उधर, श्रीनगर शहर में गर्मी अपना प्रभाव दिखा रही है। यहां तापमान सामान्य से 15 डिग्री अधिक यानी 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है।  घाटी के दूसरे शहरों की बात करें तो वहां भी स्थिति ऐसी ही है।
 

Web Title: Temperature raised in Jammu and Kashmir skiing ban after melting Gulmarg snow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे