तेजस्वी यादव का दावा, छह महीने के बाद ही महागठबंधन में लौटना चाहते थे नीतीश कुमार

By पल्लवी कुमारी | Published: April 6, 2019 04:36 AM2019-04-06T04:36:29+5:302019-04-06T04:36:29+5:30

लालू यादव ने अपनी किताब  'गोपालगंज टु रायसीना: माइ पॉलिटिकल जर्नी' में दावा किया है कि नीतीश कुमार वापस महागठबंधन में आना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपने दूत प्रशांत किशोर को मेरे पास भेजा था।

Tejashwi Yadav says Nitish Kumar made many attempts to rejoin grand alliance | तेजस्वी यादव का दावा, छह महीने के बाद ही महागठबंधन में लौटना चाहते थे नीतीश कुमार

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार में आरजेडी कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी के साथ गंठबधन कर मैदान में उतर रही हैबिहार में 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है।

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के साथ फिर से गठबंधन करना चाहते थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई बार अपने संदेश राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भेजे हैं कि वो फिर से महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। 

तेजस्वी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को भी बताया कि महागठबंधन को छोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाने के छह महीने के भीतर ही नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे। 


लालू यादव ने अपनी किताब  'गोपालगंज टु रायसीना: माइ पॉलिटिकल जर्नी' में दावा किया है कि नीतीश कुमार वापस महागठबंधन में आना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपने दूत प्रशांत किशोर को मेरे पास भेजा था। लेकिन, मैंने मना कर दिया था।' 

बिहार में महागठबंधन का समीकरण 

बिहार में आरजेडी कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी के साथ गंठबधन कर मैदान में उतर रही है। पिछले ही हफ्ते बिहार में महागठबंधन ने अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था। इसके तहत आरजेडी को 20 सीट, कांग्रेस को 9 सीट, रालोसपा-5 सीट और जीतन राम मांझी की हम पार्टी तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को भी 3 सीटें दी गई हैं।

बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है। 
11 अप्रैल को जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा
18 अप्रैल को बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल को खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा
29 अप्रैलको दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई को मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई को नालंदा,  बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा,

Web Title: Tejashwi Yadav says Nitish Kumar made many attempts to rejoin grand alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे