लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने की आरोप लगाया, कहा- दरभंगा में कोई AIIMS नहीं खोला गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2023 19:26 IST

तेजस्वी यादव ने कहा, "आज पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दरभंगा में AIIMS खुलवाने का काम किया है, यह सरासर झूठ है। दरभंगा में कोई AIIMS नहीं खोला गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगायादरभंगा में AIIMS के लेकर दिए गए बयान का जिक्र कियाकहा- पीएम मोदी ने दरभंगा में AIIMS खुलवाने की बात कही है, यह सरासर झूठ है

नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने पीएम द्वारा दरभंगा में AIIMS के लेकर दिए गए बयान का जिक्र किया और कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, "आज पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दरभंगा में AIIMS खुलवाने का काम किया है, यह सरासर झूठ है। मैं पीएम से अपील करता हूं कि पहले इसके बारे में जानकारी लें और फिर बोलें। आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं और आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। दरभंगा में कोई AIIMS नहीं खोला गया है। सीएम नीतीश कुमार का प्रयास है कि दरभंगा में AIIMS खुले और इसके लिए कैबिनेट से 151 एकड़ भूमि नि:शुल्क पास करवाकर AIIMS दरभंगा के लिए दी गई थी लेकिन भाजपा के राजनीतिक दबाव से यह स्वीकृत नहीं हुआ। इन्होंने खुलवाने का नहीं बल्कि रूकवाने का काम किया है।"

तेजस्वी यादव ने मणिपुर मामले पर भी केंद्र सरकार और पीएम मोदी को घेरा, उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं, विपक्षी दल वहां जा सकते हैं, तो प्रधानमंत्री वहां क्यों नहीं जा रहे हैं? वहां स्थिति खराब हो रही है, उन्होंने क्या कार्रवाई की है?"

जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने कहा,  "हमारी (विपक्षी गठबंधन) सरकार केंद्रीय स्तर पर आती है तो देश में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी, यह देश हित के बारे में है।" 

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा किए जाने विकास कार्यों का जिक्र किया था। पीएम ने कहा, "पिछले 9 वर्षों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में 31 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, नार्थ-ईस्ट में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, उड़ीसा, झारखंड और बिहार में उच्च शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों में करीब 2 लाख करोड़ के 150 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, 14.5 लाख करोड़ के लगभग 1,250 प्रोजेक्ट्स पर आज तेजी से काम चल रहा है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे देश में पिछले 50 वर्ष से हम गरीबी हटाओ का नारा सुनते आए हैं, लेकिन जिन्होंने ये नारा दिया वो कभी गरीबी नहीं हटा पाए।जो काम 5 दशकों में नहीं हो सका, वो काम भाजपा सरकार ने इतने कम समय में करके दिखाया है। इसकी वजह है कि हमने सामान्य मानवी के जीवन की मूलभूत कठिनाइयों को कम किया है।" 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीएम्सजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया