ठाणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Published: September 23, 2021 09:44 AM2021-09-23T09:44:02+5:302021-09-23T09:44:02+5:30

Teenager gang raped in Thane | ठाणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

ठाणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

ठाणे, 23 सितंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अभी यह पता नहीं चला है कि अपराध में कितने लोग शामिल थे।

कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने मामले के संबंध में और जानकारियां नहीं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager gang raped in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे