शिक्षक हमारी विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य: मनोज सिन्हा

By भाषा | Published: September 6, 2021 12:15 AM2021-09-06T00:15:21+5:302021-09-06T00:15:21+5:30

Teachers are the most important members of our development journey: Manoj Sinha | शिक्षक हमारी विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य: मनोज सिन्हा

शिक्षक हमारी विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को शिक्षकों को मानव मूल्यों को आगे ले जाने और विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों की भूमिका निभाने वाले पथ प्रदर्शक करार दिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया और केंद्रशासित प्रदेश, मंडल और जिला स्तर पर गठित शिक्षा सुधार समितियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर सिन्हा ने स्कूली शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं, जिनमें छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उद्घाटन और केंद्रशासित प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित 20 अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teachers are the most important members of our development journey: Manoj Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे