उप्र में लड़की को अगवा करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 6, 2020 01:29 AM2020-12-06T01:29:36+5:302020-12-06T01:29:36+5:30

Teacher arrested for kidnapping girl in UP | उप्र में लड़की को अगवा करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

उप्र में लड़की को अगवा करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्कूल जाने के दौरान रास्ते से कथित तौर पर अगवा की गई 14 वर्षीय एक लड़की शनिवार को मिल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सुरीर इलाके की रहने वाली लड़की को हापुड जिले में उसके शिक्षक के घर से बरामद किया गया।

लड़की के पिता की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिन्होंने अपनी शिकायत में स्कूल जाने के दौरान उसके अपहरण का आरोप लगाया था।

सुरीर थाने के निरीक्षक मेहराज सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के फोन की ‘लोकेशन’ के जरिए उसका पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

सिंह के मुताबिक पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teacher arrested for kidnapping girl in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे