भाजपा पर निशाना! वरुण गांधी ने कहा- बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा

By विनीत कुमार | Published: January 28, 2022 05:19 PM2022-01-28T17:19:34+5:302022-01-28T17:19:34+5:30

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर कहा है कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। इससे पहले भी वरुण गांधी कई बार अपनी ही पार्टी की सरकार के स्टैंड के अलग जाकर अपनी बात रखते रहे हैं।

Targeting BJP! Varun Gandhi says Unemployment is the biggest problem today | भाजपा पर निशाना! वरुण गांधी ने कहा- बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा

बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या: वरुणा गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsबेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, हालात रोज विकराल होते जा रहे हैं: वरुण गांधीयूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लगातार रोजगार मुहैया कराए जाने के दावों के बीच वरुण गांधी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।

वरुण गांधी ने लिख, 'देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। स्थिति विकराल होती जा रही है। इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा है।' वरुण ने ये बातें उस समय लिखी हैं जब यूपी में योगी आदित्यनाथ की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार लाखों की संख्या रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है।

कई मुद्दों पर पार्टी से अलग स्टैंड

वरुण गांधी ने इससे पहले हाल में इंडियन एक्सप्रेस पर भी बेरोजगारी के विषय पर लेख लिखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस लेख को शेयर करते हुए कहा था कि विकास को लेकर काफी सारी बातें होने के बावजूद आंकड़े बताते हैं कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां बेरोजगारी बढ़ी है। वरुण गांधी ने साथ ही लिखा था कि राजनीतिक प्रसिद्धि से इतर नौकरी का सृजन कैसे किया जाए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में वरुण गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी सहित विनिवेश को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा था कि सोचिये जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा।

उन्होंने कहा, 'देश इस समय संकट में है, महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऊपर से निजीकरण के नाम पर देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है। सोचिये जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा?'  इससे पहले वरुण गांधी का स्टैंड किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर भी पार्टी से अलग नजर आया था। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भी उन्होंने मुखर होकर किसानों को कुचले जाने की आलोचना की थी।

Web Title: Targeting BJP! Varun Gandhi says Unemployment is the biggest problem today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे