लाइव न्यूज़ :

मथुरा में टायर फटने के बाद कार पर पलटा टैंकर, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:59 IST

Open in App

मथुरा, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार की रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने के बाद डिवाइडर तोड़ते हुये एक टैंकर आगरा की ओर से आ रही कार पर जा गिरा, जिससे इस हादसे में कार में सवार हरियाणा के जींद शहर के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली की ओर से आगरा की ओर जा रहा डीजल टैंकर टायर फटने के बाद आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर जाकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सभी मृतक हरियाणा के जींद शहर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो वापस घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में जींद के सफीदों मुहल्ला निवासी मनोज का पूरा परिवार शामिल है, इनमें उसकी पत्नी बबीता (40) एवं दो बेटे अभय (18) तथा हेमंत (16) शामिल हैं। ग्रोवर ने बताया कि उनके अलावा उनके एक रिश्तेदार के दो बच्चे हिमाद्री (14) और कन्नू (10) भी उनके साथ ही मारे गए।

उन्होंने बताया कि मरने वाला सातवां व्यक्ति कार चालक राकेश सिंह है।

पुलिस के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और मृतकों के शव भी कार को गैस कटर से काटकर निकाले जा सके ।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंच कर इसकी जानकारी ली और शवों को सुरक्षित तरीके से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचवाया तथा इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई